पहाड़ वेबसाईट के बारे में

pahar.org, ‘पहाड़ फाउंडेशन’ की ऑनलाइन पहचान है। पहाड़ – PAHAR (People’s Association for Himalaya Area Research) – विगत तीन दशकों से पहाड़ सम्बंधित विषयों पर पत्रिकाओं और किताबों का प्रकाशन करता आ रहा है. प्रकाशन कार्य के अलावा पहाड़ नियमित रूप से गोष्ठियों, संवादों का आयोजन भी करता आ रहा है.

पहाड़ ऑनलाइन के अबाध व सफल संचालन के लिए निम्नलिखित उद्देश्य तय किये गए हैं –

  • हिमालय से सम्बंधित विषयों पर ऐसे लेखों व साक्षात्कारों का ऑनलाइन प्रकाशन जिनसे पहाड़ और उससे सम्बंधित विचारों का आदान प्रदान होता है. ये वो लेख हैं जो पुराने संवादों को पुनर्जीवित करते हैं और नए संवादों को जन्म देते हैं.
  • यद्यपि इस प्रकाशन का मूल केंद्र हिमालय है, पहाड़ ऑनलाइन उन विचारों को भी प्रकाशित करेगा जो विश्व के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से सम्बंधित रखते हैं पर उनके विषयवस्तु से हिमालय सम्बंधित संवाद को नई दिशा मिलती है.
  • पहाड़ एक भौगोलिक इकाई मात्र नहीं है. पहाड़ की कहानी उसके भूगोल की भी उतनी ही है जितनी यहाँ रहने वाले लोगों की संस्कृति, विचारधारा, जीवनयापन के तरीकों, यहाँ के इतिहास, आदि की है अतः पहाड़ ऑनलाइन इन समस्त विषयों पर लिखे गए विचारों को प्रकाशित करेगा.
  • पहाड़ ऑनलाइन उन लोगों, किताबों, फिल्मों, गीतों, कविताओं, आदि के बारे में भी चर्चा करेगा जो पहाड़ की आस्था, उसकी मनोदशा, उसकी कामना, उसकी विडम्बना, आदि पर प्रकाश डालते हैं.
  • लेखों के अलावा, पहाड़ ऑनलाइन विडियो, ऑडियो, फोटो फीचर, रिसर्च पेपर, आदि का भी समय समय पर प्रकाशन करेगा.

पहाड़ ऑनलाइन में प्रकाशित होने वाले लेखों के लिए निम्लिखित  मानक व दिशानिर्देश तय किये गए हैं –

  • प्रकाशन के लिए जरुरी है की लेखों में समग्रता हो. वो केवल निजी विचार नहीं अपितु उसका विस्तार हों ताकि विषयवस्तु को गहराई से समझा जा सके तथा उस पर तर्कसंगत संवाद हो सके.
  • पहाड़ ऑनलाइन समाचार पत्रिका नहीं है अतः उन्हीं लेखों को प्रकाशित किया जाएगा जो समाचार की परिधि से परे हैं.
  • विचार व्यक्ति के अधिक महवपूर्ण हैं इसलिए लेखों के लिए लेखक नहीं अपितु विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • पहाड़ ऑनलाइन मूलतः हिंदी भाषा का प्रकाशन है. अन्य भाषाओं में लिखे गए लेखों को पहाड़ ऑनलाइन उनके मूल रूप में प्रकाशित नहीं करेगा. अन्य भाषाओँ में लिखे लेखों का केवल अनुवाद ही प्रकाशित किया जाएगा.
  • अधिकांशतः लेख ७०० से १२०० शब्दों के होंगे. अगर लेख इससे ज्यादा शब्दों के हैं तो उन्हें उचित भागों में प्रकाशित किया जाएगा. पर अगर कोई लेख ऐसा है की उसका एक साथ प्रकाशित होना जरुरी है तो उसे, संपादक मंडल के अनुमति के पश्चात, एक साथ प्रकाशित कर दिया जाएगा.
  • ऐसे किसी लेख को प्रकाशित नहीं किया जाएगा जो किसी राजनैतिक विचारधारा, हिंसा, घृणा, भेदभाव, आदि को महिमामंडित करते हैं. ऐसे लेखों को भी प्रकाशित नहीं किया जाएगा को किसी व्यक्ति या वर्ग विशेष की मानहानि करते हैं.
  • सभी कार्य उपर्युक्त दिशानिर्देशों के अनुसार होंगे. प्रकाशन से सम्बंधित सभी निर्णय संपादक मंडल लेगा.

अगर आप इस सूची में कुछ जोड़ना चाहते हैं या किसी उद्देश्य या मानक से सहमत नहीं हैं तो हमसे जरुर संपर्क करें. साथ ही साथ, अगर आपको लगता है कि कोई प्रकाशित लेख हमारे उद्देश्यों या मानकों के अनुसार उचित नहीं है तो कृपया हमें बताएं.

पहाड़ के बारे में कुछ!