ओम प्रकाश भट्ट

ओम प्रकाश भट्ट पेशे से वकील और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। सर्वोदय मंदिर केंद्र से जुड़े श्री भट्ट पिछले कुछ दशकों से हिमालयी पर्यावरण से संबंधित गंभीर मुद्दों पर राष्ट्रीय समाचार पत्रों में लेख लिखते रहे हैं। नर्मदा से लेकर ब्रह्मपुत्र तक अनेक नदी घाटियों में पदयात्रा कर नदियों के मिजाज और समाज के रिश्ते को समझने की कोशिश की है। समय समय पर जनहित याचिकाओं के माध्यम से स्थानीय पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर न्यायालय में भी संघर्षरत हैं।

ऋषिगंगा और हिमालयी ग्लेशियरों से उपजी आपदा

ऋषिगंगा नदी भी मंदाकिनी नदी की तरह ही हिमाच्छादित पर्वत और उनसे निकले ग्लेशियरों से रिसे पानी को संग्रह करते हुए नदी का स्वरूप पाती है। ऋषिगंगा के जलग्रहण में मंदाकिनी नदी से ज्यादा ग्लेशियर और हिमशिखर हैं।

पहाड़ के बारे में कुछ!